कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। वीरवार को जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के 14 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बुधवार को चार व मंगलवार को सात विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। साथ ही अन्य स्थानों पर पांच लोग संक्रमित मिले है। कोरोना से दो मरीजों ठीक होने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37 तक पहुंच गई है। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 2.79 फीसदी रही।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को जिले में 710 टेस्ट किए गए। इसमें 683 आरटीपीसीआर और 27 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई। इसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 680 रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त की गई है। इसमें से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.79 फीसदी रही।