फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में सोनीपत की टीम विजेता, लॉन टेनिस में यमुनानगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबाल में सोनीपत की टीम विजेता, लॉन टेनिस में यमुनानगर को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला बयूरो
सोनीपत। कुश्ती के बाद अब सोनीपत के खिलाड़ियों ने बास्केटबाल में अपनी पहचान छोड़नी शुरू कर दी है। बुधवार को सीआरजैड स्कूल में आयोजित हुई 53वीं स्टेट स्कूली गर्ल्स बास्केटबाल प्रतियोगिता सोनीपत की टीम को अंडर-17 में विजेता तो अंडर-19 उपविजेता बनी। अंडर-19 में पानीपत की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। वहीं अंडर-17 में राई की टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर सोनीपत को स्कूली बास्केटबाल प्रतियोगिता का बादशाह बनाया। वहीं लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सोनीपत के लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर को हराकर विजेता बनाया।
विज्ञापन

सहायक खेल अधिकारी सेवाराम ने बताया कि 53वीं स्टेट स्कूली प्रतियोगिता में हर स्पर्धा में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बास्केटबाल की अंडर-17 में सोनीपत ने हिसार को 50-42 से, राई ने पानीपत को 40-30 से हराया वहीं अंडर-19 में पानीपत ने सोनीपत को 50-38 से तो हिसार ने राई को 40-32 से हराने में सफलता प्राप्त की। अंडर-19 में राई की रितिका को व अंडर-19 में पानीपत की काजल को बैस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।लान टेनिस पुरुष वर्ग के अंडर-19 में सोनीपत प्रथम, यमुनानगर द्वितीय, रोहतक तृतीय स्थान रहा, जबकि अंडर-17 महिला वर्ग में गुरुग्राम प्रथम, सोनीपत द्वितीय व रोहतक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें