फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मरवाना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे मरवाना चाहती हैं राजनीतिक पार्टियां : केजरीवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर मिर्च से हमला होने के बाद विपक्षी पार्टियों पर हमलावर हो गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनको राजनीतिक पार्टियां मरवाना चाहती हैं। क्योंकि जिस तरह से उनकी सरकार ने दिल्ली में विकास के काम किए हैं, उससे अन्य पार्टियों के कार्य पर लोग सवाल उठाने लगे हैं। इस कारण ही विपक्षी पार्टियों ने साजिश करके उनको मरवाने की योजना बनाई है और इसलिए ही उनपर दो साल में चार बार हमला हो चुका है।
विज्ञापन

सोनीपत के थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक देने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर खूब हमला किया। दिल्ली सचिवालय में मिर्च से हमला किए जाने के मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अकेले ऐसे सीएम हैं, जिनपर दो साल में चार बार हमला हो चुका है। क्योंकि उनकी सरकार जिस तरह से विकास कार्य करा रही है, उसको देखकर लोगों ने अन्य पार्टियों के नेताओं से उन राज्यों में सवाल करना शुरू कर दिया है, जिनमें उनकी सरकार है। उन पार्टियों के नेताओं से पूछा जाता है कि जब दिल्ली सरकार स्कूलों, अस्पतालों व अन्य जगहों को अच्छा कर सकती है तो वह क्यों नहीं कर सकते हैं? हरियाणा सरकार भी अस्पतालों व स्कूलों तक को अच्छा नहीं कर सकी और यहां भी लोग सवाल उठा रहे हैं। इस तरह विपक्षी पार्टियों को लगता है कि उसको नहीं मरवाया तो वह किसी की राजनीति नहीं चलने देंगे। सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस कारण ही विपक्षी पार्टियां उनको मरवाना चाहती हैं और उनपर लगातार हमला कराया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह इस तरह के हमले से डरने वाले नहीं हैं और वह आराम से बैठने वाले भी नहीं हैं। वह मरते दम तक काम करते रहेंगे और उनके खून का आखिरी कतरा भी देश के नाम ही रहेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही दिल्ली सरकार के हाथों में ज्यादा पावर होगी। जिसके बाद ओर भी ज्यादा विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें