फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर व अकबरपुर बारोटा के पास 60 करोड़ से बनेंगे आरओबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर व अकबरपुर बारोटा के पास 60 करोड़ से बनेंगे आरओबी
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने दोनों आरओबी को बजट में किया शामिल
इस बार पेश होने वाले बजट में मिलेगा रुपया, काम जल्द शुरू होगा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर अकबरपुर बारोटा और गन्नौर के पास अगवानपुर फाटक पर आरओबी के निर्माण कराए जाएंगे। इस बार रेलवे बोर्ड ने दोनों आरओबी को बजट में शामिल कर लिया है। दोनों आरओबी के निर्माण में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं और इनको बनाने की जिम्मेदारी एचएसआरडीसी को दी गई है। इसके लिए एचएसआरडीसी ने डीपीआर तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बार पेश होने वाले बजट में आरओबी बनाने को रुपया जारी होगा, जिसके बाद पुल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
अकबरपुर बारोटा के पास फाटक संख्या 20सी और गन्नौर में फाटक संख्या 36 पर आरओबी बनाए जाने हैं। दोनों फाटकों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निजात पाने के लिए लोगों ने दोनों फाटकों पर पुल बनाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

साइट का निरीक्षण भी हुआ
अकबरपुर बारोटा व गन्नौर के पास अगवानपुर फाटक पर आरओबी का निर्माण करने के लिए दिसंबर माह में रेलवे व एचएसआरडीसी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यहां जाम की स्थिति को देखते हुए आरओबी का निर्माण करने की योजना तैयार की थी। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने आरओबी के लिए एचएसआरडीसी के अधिकारियों से प्रपोजल मांगा था। अब रेलवे के अधिकारियों ने प्रपोजल को स्वीकार कर रेलवे बोर्ड की लिस्ट में दोनों पुलों को शामिल कर लिया।
इन गांवों के लोगों को मिलेगी जाम से निजात
अगवानपुर फाटक पर बनने वाले आरओबी से राजलूगढ़ी, गन्नौर शहर, पांची जाटान, अगवानपुर, पुरखास सहित कई अन्य गांवों के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं बारोटा फाटक पर आरओबी बनने से बारोटा, नाहरी, खेड़ी मनाजात सहित कई अन्य गांवों के लोगों समेत वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे बोर्ड ने दोनों पुलों को बजट में शामिल कर लिया है। अकबरपुर बारोटा व अगवानपुर फाटक पर पुल का निर्माण किया जाएगा। जिसके लए विभाग की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। सरकार की ओर से 60 करोड़ का बजट नए वित्तीय वर्ष में मिल जाएगा और उसके मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-पंकज गौड़, डीजीएम एचएसआरडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें