फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौ स्कूलों के 16 बच्चों ने देखी प्रशासनिक कार्यप्रणाली

Mon, 16 Mar 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
प्रशासन से परिचय अभियान में शामिल स्कूली विद्यार्थी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रशासन से परिचय अभियान के तहत सोमवार को जिले के नौ स्कूलों के 16 बच्चों को सरकारी कार्यालयों का दौरा कराया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कार्यशैली से अवगत करवाया गया। इस दौरान उपायुक्त सुशील सारवान ने बच्चों को प्रशासनिक बैज पहनाया।
समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को कैसे निपटाया जाता है। प्रशासन से रू-ब-रू हुए विद्यार्थियों में हिंदू विद्यापीठ स्कूल से हरदयवीर, सर छोटूराम स्कूल से वैष्णवी, डीएवी स्कूल सेक्टर-15 से आयुष ओझा व अमरेंद्र ओझा थे।
विज्ञापन

नींव द फाउंडेशन स्कूल से अर्णव ओझा, लिटिल एंजल स्कूल से अनमोल दहिया व सुनील दहिया शामिल रहे। हिंदू स्कूल कोर्ट रोड से नयन व सुशील कुमार, साउथ पॉइंट से कपिल, ऋषिकुल स्कूल से अंश कुमार व अनिल कुमार भी इस अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन

इसी तरह शिवा शिक्षा सदन स्कूल से ओजस नैन, अनिल कुमार नैन, चित्रांशी व दिनेश कुमार ने सरकारी विभागों की कार्यशैली का अनुभव लिया। इन विद्यार्थियों ने जेबीएम कंपनी मुरथल, एसीपी कार्यालय, सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय, व एडीसी कार्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें