फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बॉक्सिंग में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नगरपालिका स्टेडियम, गन्नौर में आयोजित चैंपिय​नशिप के दौरान मुक्केबाजों के हाथ
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 12वीं एनसीआर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। स्कूल गेम्स डेवलपमेंट फाउंडेशन, हरियाणा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के करीब 150 लड़के और लड़कियों के बीच विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले किए। सोनीपत, गन्नौर, भिवानी, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला समेत विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक देवेंद्र कादियान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों से जोड़ना जरूरी है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं देने की है।
निर्णायक मंडल में सचिन, मनोज, हिमांशु, सुबेसिंह, सचिन डांगी, अंकित, सोनू, प्रवीण और मनोज शामिल रहे। संस्था के महासचिव रामप्रकाश समेत अन्य पदाधिकारियों ने विधायक देवेंद्र कादियान का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें