फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कन्या महाविद्यालय में मनाया वन महोत्सव

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में प्राचार्य अनिल कुमार के
विज्ञापन
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार को वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में यूथ नोडल ऑफिसर डॉ. सारिका, एनएसएस इकाई और विशेष दिवस सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को अधिक से अधिक पौध लगाने और लगाए गए पौध का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. योगिता, डॉ. सारिका, डॉ. सुषमा, डॉ. प्रदीप, डॉ. विजयदीप और कर्मवीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें