राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास स्थित रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर चोर 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 स्थित ओमेक्स सिटी निवासी राजकुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ चौक के पास श्री मुरली वाला के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। रात में चोरों ने कैश काउंटर से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। उन्होंने चोर का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।