फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में एक लाख रुपये डालने का झांसा देकर निकाले 15 हजार 999 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कासंडी के एक ग्रामीण के खाते में एक लाख रुपये डलवाने का झांसा देकर ठग ने उसके 15 हजार 999 रुपये निकाल लिए। इसको लेकर उसने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कासंडी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पास 20 जनवरी की रात में करीब आठ बजे एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम मनोज शर्मा बताया। उसने उसे कहा कि उसके खाते में रुपये नहीं आ रहे हैं। वह किसी दूसरे व्यक्ति को बोलकर उसके खाते में एक लाख रुपये डलवा रहा है। इसके बावजूद व्यक्ति ने उसके खाते से ही गूगल-पे के माध्यम से 15 हजार 999 रुपये काट लिए। अशोक कुमार के अनुसार जिस नंबर पर रुपये गए हैं, उस पर जब उसने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें