अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। विधायक कुलदीप शर्मा की गाड़ी जीटी रोड पर पानीपत के पास नील गाय से टकरा गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कुलदीप शर्मा शनिवार देर शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर गन्नौर से करनाल जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर पानीपत के पास पहुंचे तो एक नील गाय ने अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक कुलदीप शर्मा व गाड़ी चालक और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। विधायक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि बड़ा हादसा होने से टल गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद करनाल पहुंचने पर लोगों ने उनके घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा कुशलक्षेम पूछा।