फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में 30 से युवा महोत्सव, चार मंचों पर एक हजार विद्यार्थी देंगे प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में रिदम का आगाज 30 अक्तूबर को होगा। रिदम में विवि के लगभग एक हजार विद्यार्थी चार अलग-अलग मंच पर दो दिन तक 45 विधाओं की प्रस्तुतियां देगें। इसको लेकर विद्यार्थियों की तैयारियां चल रही हैं। रिदम विवि का वार्षिक युवा महोत्सव है। इस दौरान भावी इंजीनियरों, वैज्ञानिकों व प्रबंधकों को पढ़ाई के अतिरिक्त अपनी गायन, नाट्य कला, अभिनय व ड्राइंग की कला को दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

रिदम की कोर्डिनेटर डा. सुमन सांगवान ने बताया कि इस बार सोलो डांस में हरियाणवी, पंजाबी के अतिरिक्त राजस्थानी व गुजराती डांस प्रतियोगिता की जाएगी। रिदम में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिक इंस्ट्रूमेंटल, गजल, गीत, भजन, कवाली, समूह गीत, हरियाणवी समूह गीत,कविता पाठ, क्लासिकल डांस, समूह नृत्य, ड्यूट डांस, स्किट, स्कूफ, माइम, मिमीकरी, वन एक्ट प्ले, क्ले मॉडलिंग रंगोली व सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डा. सुमन सांगवान ने कहा कि रिदम की तैयारियां काफी समय से विद्यार्थी निरंतर कर रहे हैं। इस बार रिदम में 30 अक्तूबर को स्टार नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान, उसकी संस्कृति व सभ्यता से होती हैं। इसे जीवित रखना बेहद जरूरी होता है। संस्कृति का अधिकाधिक प्रचार आवश्यक है, जिसमें विभिन्न प्रकार की कलाओं के माध्यम से सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें