फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम के सर्विस सेक्शन में आग से 12 कार जलीं, भारी नुकसान

विज्ञापन
गांव जाट जोशी स्थित कार शोरूम के सर्विस सेक्शन में लगी आग व उठता धुआं। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव जाट जोशी के पास स्थित हुंडई व कीया कंपनी के शोरूम के पीछे सर्विस सेक्शन में लगी आग से 12 कार जल गईं। वहीं सर्विस सेक्शन में आग से भी भारी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पहुंचीं दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब आठ बजे गांव जाट जोशी के पास हुंडई व कीया कंपनी के शोरूम के पीछे बने सर्विस सेक्शन में अचानक आग लगने से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने सिक्योरिटी और मैनेजर को सूचना दी। उसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग सर्विस के लिए आईं कारों में लगी थी। कारों के ऑयल टैंक फटने से आग को नियंत्रित करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत के साथ ही कुंडली, राई और गन्नौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गईं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सर्विस सेक्शन में आग लगने से धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्र में छा गया था। शोरूम मैनेजर सागर दहिया ने बताया कि आग से हुंडई कंपनी की पांच व कीया कंपनी की सात गाड़ियां जलकर ढांचे में बदल गईं। आग शार्ट-सर्किट के कारण लगी है। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें