फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इफको के केंद्र पर रिकॉर्ड से 1,054 बैग कम मिली यूरिया

Thu, 27 Nov 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के गोहाना स्थित इफको सेंटर पर जांच करने पहुंचे कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा व अ
विज्ञापन
गोहाना। किसानों को खाद नहीं मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बुधवार को इफको सेंटर गोहाना पर छापा डाला। यहां पर रिकॉर्ड से 1,054 बैग कम यूरिया मिली। मौके से 600 बैग यूरिया से भरा एक ट्रक भी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने मंगलवार को यूरिया का रैक उतरवाकर गोहाना के किसानों के लिए 1,250 बैग इफको सेंटर पर भेजे थे।
बुधवार सुबह किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की कि केंद्र पर खाद नहीं है। शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंची।
टीम के थोड़ी ही देर में एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय और कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने सेंटर पहुंचकर जांच की तो एक ट्रक में 600 बैग यूरिया लदी मिली। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक की बुकिंग सांपला के लिए कराई गई है। वहीं, सेंटर प्रभारी का कहना था कि खाद क्षेत्र के किसानों को भेजी जा रही थी।
अधिकारियों ने जब पूरे स्टॉक का मिलान किया तो 1,054 बैग यूरिया का अंतर मिला। इसे अनियमितता मानते हुए ट्रक व सभी संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया गया। ट्रक को पुलिस ने शहर थाना में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें