फोटो :29: सोनीपत के प्याऊ मनियारी में बिना वैध कागजात चल रहे क्लिनिक पर जांच करती मुख्यमंत्री उ
सोनीपत। बिना वैध कागजात संचालित क्लीनिक पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा जाला। टीम ने प्याऊ मनियारी क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक से झोलाछाप पेपर मिल प्याऊ मनियारी, कुंडली निवासी श्रीकांत को पकड़ा है।
टीम के सामने आरोपी किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री या वैध प्राधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को जानकारी मिली कि प्याऊ मनियारी की गली नंबर तीन में श्रीकांत क्लीनिक पर बिना मेडिकल डिग्री या बिना वैध प्राधिकृत दस्तावेज के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस पर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एसआई राजेश सरोहा, एएसआई सुरेंद्र लाकड़ा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित कुमार व डॉ. विजय चौधरी, औषधि नियंत्रक संदीप हुड्डा मौके पहुंचे।
टीम को मौके पर चिकित्सक की कुर्सी पर श्रीकांत बैठा मिला। उसने खुद को क्लिनिक का मालिक बताया। जब उससे उपचार करने के लिए अधिकृत कागज मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज या डिग्री नहीं दिखा सका।
टीम ने पुलिस को मौके पर बुलाकर मेडिकल ऑफिसर रोहित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके पर उपलब्ध चिकित्सकीय सामग्री और दवाओं की सूची तैयार कर उसे रिपोर्ट के साथ संलग्न किया है।