फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 100 विद्यार्थियों ने देखी हजारों साल पुरानी विरासतें

विज्ञापन
फाेटो:सोनीपत के कोट मोहल्ला ​स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर
विज्ञापन
- 12 ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास से भी कराएंगे परिचित
विज्ञापन

- स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में विश्व धरोहर सप्ताह का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में वीरवार को विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कोट मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने संग्रहालय का भ्रमण किया। कार्यक्रम के माध्यम से सोनीपत के 12 ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास से भी परिचित कराएंगे।
नगर निगम के महापौर राजीव जैन ने भारत के चारों वेदों को समर्पित संग्रहालय की प्रथम वैदिक गैलरी में विद्यार्थियों का विधिवत प्रवेश करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्कूल की मुख्य अध्यापिका शर्मिला भी मौजूद रहीं। सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ द सोनीपत टाउन के सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने विद्यार्थियों को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन वस्तुओं और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय सोनीपत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को संजोने का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां एक ही छत के नीचे सैकड़ों से लेकर हजारों वर्ष पुरानी वस्तुओं का अनमोल संग्रह मौजूद है। विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह अपनी संस्कृति और इतिहास को करीब से समझने का बेहतर माध्यम है। सदस्य सचिव राजेश कुमार खत्री ने बताया कि संग्रहालय में 100 से लेकर 5000 वर्ष तक पुरानी ऐतिहासिक वस्तुओं को 23 अलग-अलग गैलरी में संरक्षित और प्रदर्शित किया गया है। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान प्रतिदिन सरकारी स्कूलों के 100 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें संग्रहालय की वस्तुओं के साथ सोनीपत के 12 ऐतिहासिक स्थलों के रोचक इतिहास से भी परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। बच्चों को 400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक झरोखे के साथ सेल्फी लेने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें