फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे की मौत

Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-334बी पर गांव राई पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस साल के बच्चे की मौत हो गई। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव गठियां निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते हैं और राई में रहते हैं। वह तथा उनका बेटा सागर रविवार दोपहर को एनएच-334 बी की तरफ गए थे। उनका बेटा उनसे आगे निकल गया। जब उनका बेटा गांव राई के पास नेशनल हाईवे-334 बी की सड़क पार करने लगा तो राठधाना की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में आया और उनके सामने बेटे को कुचल दिया। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक भाग निकला। उन्हें पता लगा कि ट्रैक्टर को राई गांव का सोनू नाम का युवक चला रहा था। वह अपने बेटे को लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनके बेटे की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मनोज के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें