फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोदाम में लगी आग, सैकड़ों क्विंटल तूड़ा जला

Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव आहुलाना में चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के निकट दादा गोसाईं गोशाला में चारे के गोदाम में भरे गए तूड़े में आग लग गई। आग लगने का कारण शाॅर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। इससे सैकड़ों क्विंटल तूड़ा जल गया। 24 घंटे के बाद आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। तूड़े में बार-बार आग सुलग रही है। अग्निशमन विभाग की ओर से पानी का छिडक़ाव किया गया। गोशाला संचालक पहलवान बलवान मलिक, सेवक नीरज कुमार, मन्नू व राजपाल ने बताया कि गोवंश के चारे के लिए यहां गोदाम बनाया गया है। गोदाम में काफी मात्रा में तूड़े का भंडारण किया गया है। रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से गोदाम में तूड़े में आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव किया। कुछ समय बाद तूड़ा सुलगने लग जाता है। नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार शाम तक आग बुझ नहीं पाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें