फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः बाइक की डिकी से सराफ का दस लाख का सोना-चांदी चोरी

Fri, 05 Jul 2019 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शहर के मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के पास सराफ की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी खोलकर चोर थैले में रखी 8 किलो चांदी, 200 ग्राम सोना व 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय सराफ दुकान खोलने में व्यस्त था। जब उन्होंने चोरों को थैला लेकर भागते देखा तो शोर भी मचाया, लेकिन बाइक सवार चोर भाग निकले।

विज्ञापन


मामले की सूचना ओल्ड चौकी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। चोरी गए सोना और चांदी की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मूलरूप से गांव राठधना फिलहाल पंचम नगर निवासी रामकुमार मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के पास आरएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है। वह हर रोज की तरह वीरवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा और अपनी बाइक को दुकान के सामने सड़क के दूसरी ओर गली के पास खड़ा कर दिया। जब वह दुकान खोल रहे थे तो एक पड़ोसी दुकानदार बाहर आ गया।
विज्ञापन


उससे बातचीत करते हुए रामकुमार दुकान का शटर खोलने लगे। इसी बीच उनकी निगाह बाइक सवार दो युवकों पर पड़ी। उनके हाथ में रामकुमार की बाइक की डिकी में रखा आभूषण व नकदी का थैला था। थैला देखते ही उन्होंने बाइक की तरफ देखा तो डिकी खुली हुई थी। उन्हें समझते देर न लगी कि बाइक सवार उनकी बाइक की डिग्गी से थैला चोरी कर ले जा रहे हैं।

उन्होंने तुरंत शोर मचा दिया। उन्होंने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ओल्ड चौकी प्रभारी रामकुमार ने पीड़ित सराफ से वारदात के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित ने बताया कि थैले में आठ किलो चांदी, 200 ग्राम सोना व 15 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पीड़ित रामकुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

वारदात से सराफ सदमे में, दुकानदारों में रोष
वारदात से बुजुर्ग सराफ रामकुमार को गहरा सदमा लगा है। परिजन व अन्य साथी उन्हें सांत्वना देते रहे। बुजुर्ग सराफ बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि अब तो कोई आसानी से काम भी नहीं कर सकता।

बाद में परिजन उन्हें घर ले गए। जहां अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं दिनदहाड़े मार्केट के बीच में हुई वारदात से अन्य दुकानदारों में भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष दिखाई दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए उनकी बाइक के नंबर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

सराफ की दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी खोलकर सोना, चांदी व नकदी चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। रामकुमार, ओल्ड चौकी प्रभारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें