फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धचक्र विधान करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार : गुप्तिसागर महाराज

Tue, 03 Mar 2026 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित गु​प्तिधाम में सिद्धचक्र चौबीस विधानमंडल में उपस्थित महिला श्रद्
विज्ञापन
गन्नौर। गुप्तिसागर महाराज ने कहा कि सिद्धचक्र विधान जैसी आराधनाएं आत्मशुद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। मौका था जीटी रोड स्थित गुप्तिधाम में आयोजित सात दिवसीय सिद्धचक्र चौबीस विधानमंडल का के समापन का। इस मौके पर पर हवन किया गया जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने आहुति डाली।
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी रंजना शास्त्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में संयम, नैतिक मूल्यों और सद्भावना को बढ़ावा देना है। श्रद्धालुओं को गुप्तिधाम ट्रस्ट की ओर से धार्मिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में शांति पाठ के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर वीरेंद्र सोनी, सुरेश कुमार जैन, सुबोध जैन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें