फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि हत्याकांड: जज की चचेरी बहन पर शक की सुई

Mon, 22 Jul 2013 11:02 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम की पत्नी गीतांजलि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी के शक की सुई रवनीत गर्ग की चचेरी बहन हिना के इर्द-गिर्द घूम रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उसने बयान में गलत जानकारी दी थी। इससे लगता है कि वह कुछ छिपाने का प्रयास कर रही है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हिना ने वारदात वाले दिन अपने बयान में कहा था कि घर का माहौल ठीक था। उसने दोपहर में भाभी के साथ खाना खाया था।

जज पर पत्नी की हत्या का आरोप

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गीतांजलि ने सुबह से कुछ नहीं खाया था। एसआईटी ने रवनीत की मां रचना गर्ग से आखिरी बार गीतांजलि से फोन पर बात होने का सवाल किया तो उन्होंने बताया कि करीब साढ़े छह बजे उनकी हिना से बात हुई थी। उसने बताया कि भाभी बाजार गई हुई हैं। उनके लौटने पर बात करा दूंगी।
विज्ञापन


गीतांजलि के बहनोई राजीव बंसल का आरोप है कि रवनीत के परिजन अलग-अलग बयान देकर जांच प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। हिना से पूछताछ की जाए तो उसके झूठ बोलने का राज खुल जाएगा।

बेटा नहीं दे पाने की वजह से मार दी गई वो!

गौरतलब है कि गीतांजलि परिजनों के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में 63 नंबर कोठी में रहती थी। वारदात के तीन दिन पहले ही वह गुड़गांव आई थीं। गीतांजलि के परिजन पहले ही रवनीत पर उसके उत्पीड़न का आरोप लगा चुके हैं।

अवैध संबंध का लगाया आरोप
गीतांजलि के फुफेरे भाई राकेश गर्ग ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया है कि सीजेएम रवनीत गर्ग के किसी लड़की के साथ अवैध संबंध हैं। इसी के चलते गीतांजलि को परेशान किया जा रहा था।

उधर, शनिवार शाम सवा सात से रात सवा 11 बजे तक सीजेएम से एसआईटी ने पालम विहार कार्यालय में पूछताछ की। इस दौरान उसे अपने 20 सवालों के ठोस जवाब नहीं मिल पाए।

सीजेएम ने वारदात के समय कोर्ट में होने की बात कही है। परिजनों के बेटी होने की बात को लेकर कलह की बात से रवनीत ने साफ इनकार किया। साथ ही गीतांजलि के परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
एसआईटी ने सीजेएम के चालक व गनर से अलग से पूछताछ की है।

सीजेएम से चार घंटे पूछताछ
एसआईटी ने रविवार को सीजेएम रवनीत गर्ग से चार घंटे तक पूछताछ की। टीम ने सीजेएम का मोबाइल फोन, लैपटॉप, रिवाल्वर का लाइसेंस और बचे हुए कारतूस जब्त किए हैं। इस दौरान उनकी चचेरी बहन और मां के भी बयान लिए गए।

रविवार को टीम तीसरी बार घटनास्थल पहुंची। साथ में गीतांजलि के परिजन भी थे। सीजेएम की पत्नी गीतांजलि का शव 17 जुलाई को उनके आवास के पास ही मिला था।

पुलिस उपायुक्त अशोक बख्शी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने मधुबन के फोरेंसिक अफसरों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पुलिस घटनास्थल के पास गोलियों के खोखे तलाशती रही।

बाद में इन्होंने सीजेएम के आधिकारिक निवास कोठी नंबर दस का निरीक्षण किया। यहां टीम ने रवनीत की मां रचना गर्ग व चचेरी बहन हिना से पूछताछ की।

इस दौरान गीतांजलि के भाई प्रदीप अग्रवाल व बहनोई राजीव बंसल के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। एसीपी पंखुड़ी ने रचना गर्ग और हिना से अलग-अलग कमरे में जानकारियां हासिल कीं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिना के बयान से आगे की तफ्तीश का रास्ता खुलता दिख रहा है। टीम ने गीतांजलि के कमरे की तलाशी में कुछ वस्तुएं कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें