फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियाें ने बैंक अधिकारी के घर में की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदन वाटिका में डॉ. जीएस सोमानी के घर फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं पीड़ित
60 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख के गहने ले गईं आरोपी युवतियां
स्कूल से लौटी बेटी ने मां को फर्श पर बेहोश देखा तो शोर मचाया
पुलिस को शक, मामले में युवतियों का हाथ होना लग रहा है संदिग्ध

 
सवाल
नीचे से कोई ऊपर आकर लूट कर गया और नीचे रहने वालों को पता भी नहीं चला?
मुंह इतनी जोर से दबाया गया कि महिला बेहोश हो गई, इसमें युवतियों का हाथ होना शंका पैदा कर रहा है?
नौकर को आवाज लगाते ही हमला होना भी शक के दायरे में है?
जांच भटकाने के लिए तो आरोपी युवतियों के भेष में न आए हो या महिला को युवतियों के होने का भ्रम न हुआ हो?

 हिसार रोड स्थित नंदन वाटिका में केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक के घर बुधवार सुबह दो नकाबपोश युवतियों ने महिला को बेहोश कर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। युवतियां घर से 60 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गईं।

सुबह 11 बजे स्कूल से घर लौटी बेटी ने अपनी मां को फर्श पर बेहोश देखा और शोर मचाया। मकान मालिक सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. जीएस सोमानी ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मौजीराम और कीर्ति नगर चौकी प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस ने बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का शक है कि इस वारदात को युवतियां अंजाम नहीं दे सकती। यह जांच को भटकाने का भी काम हो सकता है कि आरोपी लड़कियों के भेष में आए हो। 


हिसार रोड स्थित नंदन वाटिका में सिविल अस्पताल के रिटायर्ड चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस सोमानी ने घर का ऊपरी हिस्सा केनरा बैंक रानियां शाखा के सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार शर्मा को किराए पर दिया हुआ है। प्रमोद कुमार यहां पर अपनी पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।

प्रमोद कुमार की बेटी समीक्षा डीएवी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है और बेटा माही इसी स्कूल में पांचवीं में पढ़ता है। प्रमोद कुमार प्रतिदिन की भांति सुबह साढे़ आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए रानियां रवाना हुए। बच्चे भी इसी समय स्कूल चले गए थे।

 लगभग 9.30 बजे दो नकाबपोश युवतियां घर में घुसीं और सीढ़ियों से घर के ऊपरी भाग में पहुंच गई। रूबी ऊपर अकेली थी और स्टोर रूम में अटैची में बिजली का बिल भरने के लिए रुपये गिन रही थी।

दोनों युवतियों ने एकदम से रूबी का गला दबाते हुए हाथ से उनका मुंह दबा दिया, जिससे रूबी बेहोश हो गई और आरोपी युवतियों ने अटैची से 60 हजार रुपये की नकदी और अलमारी से पांच लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण उड़ा लिए और फरार हो गईं।

बेटी ने मां को बेहोश पाया
रूबी की बेटी समीक्षा 11 बजे घर पहुंची तो उसने मां को बेहोशी की हालत में नीचे गिरे हुए देखा। समीक्षा ने शोर मचाया तो मकान मालिक डॉ. सोमानी की पत्नी ऊपर पहुंची और डॉ. सोमानी को फोन करके वारदात के बारे में बताया।

 पूर्व एमएस डॉ. जीएस सोमानी ने घर पहुंचकर पुलिस और प्रमोद कुमार को जानकारी दी। उनके घर पहुंचते ही कीर्ति नगर चौकी प्रभारी रामकुमार वहां पहुंचे। उन्होंने प्रमोद और रूबी के बयान दर्ज किए।

पुलिस कर रही जांच
रूबी ने पुलिस को बताया कि उन पर दो नकाबपोश युवतियों ने हमला किया। उन्हें बस इतना याद है कि दोनों ने जींस पहन रखी थी। एसएचओ मौजी राम ने पूरी वारदात को देखते हुए कहा कि आश्चर्य है, जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लगता नहीं है कि ये काम लड़कियों का है।

 अलमारी के लॉकर में सोने के गहने थे और लॉकर की चाबी अलमारी में रखी एक फाइल के पीछे रखी हुई थी और इसका पता केवल रूबी और प्रमोद को ही था।

नौकर को आवाज लगाई तो हुआ हमला
सहायक बैंक प्रबंधक की पत्नी रूबी ने बताया कि पति करीब साढे़ आठ बजे घर से रानियां के लिए रवाना हुए। पति के जाने के बाद उन्होंने स्नान किया और इसके बाद टीवी चलाया। नाश्ता करने के बाद बिजली का बिल भरने की याद आई। वह स्टोर रूम में गई और अटैची से रुपये निकालकर गिनने लगी।

 रूबी ने घर के नौकर छोटू को आवाज लगाई और इसी दौरान एकदम से एक हाथ उसके गले की बढ़ा और दूसरा हाथ से उसके मुंह को दबा दिया गया। इसके बाद रूबी बेहोश हो गई। रूबी को इतना ही याद है कि लूटपाट करने वाली युवतियां लग रही थी। होश आने के बाद रूबी ने देखा कि उसके कानों से बालियां, अटैची में पड़ी नगदी और अलमारी से रखे गहने गायब हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए नौकर छोटू को अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को रोक दिया गया। नौकर छोटू का कहना है कि उसने गली के नुक्कड़ पर चार युवकों को देखा था, जिन्होंने मुंह पर नकाब डाला हुआ था। नौकर छोटू दोनों ही घरों में काम करता है।
विज्ञापन



कोट
कमरे के अंदर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने हाथों के निशान लिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास करेगी।
- मौजीराम, एसएचओ, शहर थाना प्रभारी





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें