फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति और मूल्यों को संजोए रखते हुए आधुनिकता की ओर अग्रसर रहें युवा : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विजेता विद्यार्थी प्राध्यापकों के साथ।   स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार को अपने कार्यालय में 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ-वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल की विजेता टीम से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि युवा हमारी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उनकी रचनात्मकता ऊर्जा और संकल्प ही देश के उज्जवल भविष्य का आधार है। ऐसे महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी निखारते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी संस्कृति और मूल्यों को संजोए रखते हुए आधुनिकता की ओर अग्रसर रहें। उन्होंने विजेता टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा संस्कृति को बढ़ावा देकर ही देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है। विजेता टीम के सदस्यों ने प्रो. बिश्नोई के साथ अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, कुलपति के टेक्निकल एडवाइजर प्रो. असीम मिगलानी, जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमित, राजेश कुमार छिक्कारा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें