संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के सातों खंडों के पांच-पांच राजकीय विद्यालयों में यह प्रतियोगिता होगी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) गुरुग्राम के निर्देशानुसार युवा संसद प्रतियोगिता का खंडस्तर पर आयोजन करवाया जाना है। इसके लिए डाइट डिंग की ओर से प्रत्येक खंड से पांच विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। निर्णायक मंडल की ड्यूटी लगाकर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी हो चुका है। इसमें शिक्षकों को युवा संसद प्रतियोगिता के बारे में बताया गया है।
खंडस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27, 28 और 30 दिसंबर को करवाया जाना है। इसका विद्यालयवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रथम रहने वाले विद्यालय का नाम डाइट डिंग को भेजना होगा। प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
-
खंड में इस प्रकार होगी प्रतियोगिता
खंड का नाम, स्कूल का नाम, तारीख
- खंड डबवाली
रावमावि डबवाली, 27 दिसंबर
- रावमावि मांगेआना, 27 दिसंबर
- रावमावि गोरीवाला, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय गंगा, 28 दिसंबर
- रावमावि रिसालियाखेड़ा, 30 दिसंबर
-
- रानियां
- रावमावि खारियां, 27 दिसंबर
- रावमावि चक्कां, 27 दिसंबर
- रावमावि बहिया, 28 दिसंबर
- रावमावि नकोड़ा, 28 दिसंबर
- रावमावि धोतड़, 30 दिसंबर
बड़ागुढा
- राजकीय विद्यालय बप्पां, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय, नागोकी, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मत्तड़, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय सुखचैन, 30 दिसंबर
- पीएम श्री राजकीय विद्यालय बड़ागुढा, 30 दिसंबर
-
सिरसा
- राजकीय विद्यालय भरोखां, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय पनिहारी, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मंगाला, 28 दिसंबर
- पीएमश्री विद्यालय माधोसिंघाना, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय वैदवाला, 30 दिसंबर
-
ओढां
- राजकीय विद्यालय नुहियांवाली, 27 दिसंबर
- पीएमश्री विद्यालय ओढां, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय नौरंग, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मिठड़ी, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय दादू, 30 दिसंबर
चोपटा
- राजकीय विद्यालय शाहपुरिया, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय रामपुरा ढिल्लो, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय साहुवाला - द्वितीय, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय ढुकड़ा, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय रंधावा, 30 दिसंबर
ऐलनाबाद
- राजकीय विद्यालय पोहरका, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मिठनपुरा, 27 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय ममेरकलां, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मौजूखेड़ा, 28 दिसंबर
- राजकीय विद्यालय मिरजापुर, 30 दिसंबर
-वर्जन -
जिले के राजकीय विद्यालयों में खंडस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। डिंग डाइट की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। - डॉ. अनिल बिश्नोई, नोडल अधिकारी, डिंग डाइट, सिरसा।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला