फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ईसाई समाज ने निकाली शोभायात्रा, शहरवासियों को दिया अमन और भाईचारे का संदेश

Wed, 25 Dec 2024 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद शहर में शोभायात्रा निकालते ईसाई समाज के लोग।  संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। ईसाई समाज की ओर से मंगलवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली। शहर के शहीद उधम सिंह चौक से शुरू यह शोभायात्रा टिब्बी अड्डा चौक, देवीलाल चौक, ममेरा चौक, पंचमुखी चौक, आंबेडकर चौक से बाईपास होकर सेवन डेज चर्च में पहुंची।
मुख्य अतिथि रहे विधायक भरत सिंह बैनीवाल और पालिका अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में नगर कीर्तन करते हुए अनेक झांकियां और मंडलियां शामिल रहीं। इस यात्रा के माध्यम से ईसाई समाज ने सामाजिक भाईचारे और एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान ईसाई समाज के लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान शहरवासियों को क्रिसमस पर्व और नए साल की शुभकामनाएं दी गईं। शोभायात्रा के समापन पर लंगर भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि विधायक बैनीवाल, चेयरमैन सोलंकी और ऐलनाबाद ईसाई समाज वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान विनोद विक्टर को शाॅल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में हैरिसन विलियम, पास्टर अजय जोसफ, श्रीनिवास, दिलबाग मसीह, प्रीतम, विल्सन विलियम, पंकज, डॉ. सुरजीत समेत सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढकर भाग लिया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें