फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sun, 14 Apr 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मृतक प्रिंस पुरी उर्फ मणी
विज्ञापन
रोड़ी। गांव रोड़ी के पास युवकों के हमले में घायल हुए सरदूलगढ़ के 20 वर्षीय युवक ने लुधियाना के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रोड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां सविता कुमारी की शिकायत पर सरदूलगढ़ निवासी 3 तीन युवकों के खिलाफ हत्या व तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 अप्रैल को रोड़ी के पास नहर की पटरी पर पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी प्रिंस पुरी उर्फ मनी गंभीर हालत में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और उसकी बाइक व मोबाइल फोन भी टूटा पड़ा था। उसे गंभीर हालत में रोड़ी के नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां से परिजन उसे लुधियाना इलाज के लिए ले गए। जहां 13 अप्रैल को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में रोड़ी थाना पुलिस ने मृतक की मां सविता कुमारी निवासी सरदूलगढ़ की शिकायत पर नवनीत उर्फ लबी उर्फ मोटू, गुरलाल व संजू उर्फ लंगड़ा के खिलाफ हत्या व तोड़फोड़ का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सविता कुमारी ने बताया कि 12 अप्रैल को नवनीत उर्फ लबी उर्फ मोटू ने उसके बेटे को वैसाखी पर्व को लेकर तलवंडी साबो जाने के लिए बुलाया था। उसका बेटा यह बात उसे बताकर गया था। आरोप है कि उनके गुरलाल व संजू उर्फ लंगड़ा भी थे। इन लोगों ने उसके बेटे को रोड़ी से सुरतिया रोड पर ले जाकर लोहे की रॉड व डंडों से पिटाई की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 13 अप्रैल को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यह थी रंजिश
मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जब वह अपने घायल बेटे मणी से मिली थी तो उसने बताया कि उक्त युवकों ने उसे कहा था कि तुझे हमारे साथी बंटी की मौत के बारे में पता था। अगर तू समय पर हमें उसके बारे में बता देता तो हम उसे बचा सकते थे। इसी रंजिश की वजह से उन तीनों ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें