फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: हेरोइन के साथ हिसार के न्यौली कलां का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड पर गश्त के दौरान की कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 12:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा पुलिस बस स्टैंड पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान एक नौजवान युवक पुलिस को रात के समय बस स्टैंड की ओर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में हिसार के गांव न्यौली कलां निवासी अशोक कुमार नाम युवक को पुलिस ने सिरसा बस स्टैंड पर 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सप्लायर व युवक दोनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम सिरसा बस स्टैंड पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान एक नौजवान युवक पुलिस को रात के समय बस स्टैंड की ओर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और  तेजी से बस स्टैंड की ओर जाने लगा। पुलिस टीम को युवक पर शक हुआ। टीम ने युवक को रोकर पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अशोक उर्फ बिट्टू है और वह न्यौली कलां हिसार का रहने वाला है।

रात के समय वह कहां से आया है और कहां जा रहा है आदि सवालों का वह संतोषजक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौके पर बुलाकर  युवक की तलाशी ली तो अशोक कुमार उर्फ बिट्टु की जींस  की जेब से एक पारदर्शी लिफाफे में हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन 200 ग्राम था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक कुमार ने बताया कि उसने हेरोइन कर्ण पुत्र वेदप्रकाश निवासी हाउसिंग बोर्ड सिरसा से खरीद कर लाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत अशोक कुमार व कर्ण दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें