फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चत्तरगढ़पट्टी में घर की छत गिरने से युवक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर-31 चत्तरगढ़पट्टी में बुधवार देर रात्रि को एक घर की छत गिरने से 21 वर्षीय युवक सचिन की मौत हो गई। उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

रवि ने बताया कि उसका छोटा भाई सचिन दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। बुधवार रात को परिवार के लोग कमरे में सोए हुए थे। रात के दो बजे अचानक छत गिर गई। आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी भागकर घर की ओर आए। मलबे के नीचे दबने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें