फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के दोषी युवक को 5 साल कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। छीनाझपटी के मामले में कोर्ट ने एकता नगर निवासी युवक को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अक्तूबर 2020 को एकता नगर के पवन कुमार पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव फतेहपुरियां नियामत खां सिरसा निवासी रवि कुमार रॉयल कॉटन फैक्टरी में काम करता था। रात को वह फैक्ट्री से छुट्टी करके पैदल डबवाली रोड बाईपास पर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने एकता नगर निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। मामले का निपटारा करते हुए कोर्ट ने पवन कुमार को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें