सीआईए डबवाली टीम ने गश्त के दौरान गांव भारूखेड़ा क्षेत्र से एक किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया है कि पकड़े गए युवक की पहचान सुभाष चंद्र निवासी ओआरडी बेहरवाला चक्क 5, रोहिड़ावाली, जिला जसलमेर राजस्थान के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि सीआईए डबवाली यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक अजय कुमार की एक पुलिस टीम को गांव भारूखेड़ा क्षेत्र में सामने से आ रहे युवक ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।