फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड और टाउन पार्क में बसों में बना अस्थायी रैन बसेरा

विज्ञापन
अस्थायी रेन बसेरे का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नगर परिषद ने बस स्टैंड और टाउन पार्क के पास दो बसों को अस्थायी रैन बसेरा बनाकर खड़ा किया है। ताकि सर्दी में रात को आने वाले मुसाफिर और अन्य लोग सो सकें। शुक्रवार को एसडीएम जयबीर यादव ने बस स्टैंड परिसर में जाकर अस्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने बस में गद्दे लगाए। इसके अतिरिक्त रोडवेज की एक बस को अस्थायी रैन बसेरा के रूप में टाउन पार्क के पास पार्किंग में खड़ा किया गया हैं। उसमें भी गद्दे रखे गए हैं ताकि रात को किसी व्यक्ति को सोने के लिए जगह न मिले तो उसमें आकर रात रुक सकता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुसाफिरों के ठहरने के लिए प्रशासन ने डीसी जैन पार्क व रेलवे स्टेशन के पास रेन बसेरे बनाए हुए है। बीते वर्ष भी प्रशासन ने दो जगहों पर रोडवेज की बसें खड़ी करवाकर अस्थायी रैन बसेरा बनाया था।
तत्कालीन डीसी अशोक कुमार ने की थी पहल
रोडवेज की बसों को अस्थाई रैन बसेरे के रूप में बनाने के लिए पिछले वर्ष ठंड में सिरसा के तत्कालीन डीसी अशोक कुमार गर्ग ने रात को शहर को निरीक्षण किया। तत्कालीन डीसी ने खुद भी लोगों को रैन बसेरे में जाकर ठहरने के लिए कहा था। लेकिन बस स्टैंड से करीब दो किलोमीटर दूर रैन बसेरा होने के कारण लोग नहीं जाना चाहते थे। टाउन पार्क में रात को शेड के नीचे भी सोते थे, ऐसे लोगों के लिए तत्कालीन उपायुक्त ने टाउन पार्क में अस्थायी बस खड़ी करवाकर उसे रैन बसेरा बनवाया था।
विज्ञापन

कोट्स
मुसाफिरों के लिए बस स्टैंड में अस्थाई बस को रैन बसेरे के तौर पर तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त टाउन पार्क के पास भी अस्थायी बस को रैन बसेरा बनाकर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

-जयबीर यादव, एसडीएम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें