डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि थाना के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस ने गांव बोदीवाला की ओर से युवक को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक रोक ली और वापस मोड़ने लगा। इस दौरान बाइक बंद हो गई। पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम नरेंद्र कुमार उर्फ निंदा पुत्र भूप सिंह निवासी गांव सरवनपुर, भट्टू कलां बताया। युवक की तलाशी ली तो उससे एक पॉलीथिन मिला, जिसमें 8. 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह फतेहाबाद के बच्ची खान से यह हेरोइन खरीद कर लाया है। पुलिस ने नरेंद्र कुमार व बच्ची खान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
250 ग्राम डोडा पोस्त के सहित एक गिरफ्तार
डबवाली। सीआईए डबवाली ने गांव सुरतिया से एक व्यक्ति को 250 ग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान सुरतिया में मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक की बिनाह पर काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप वासी सुरतिया के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद