फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 12 किलोग्राम चूरापोस्त सहित युवक और मुख्य तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। डबवाली की सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव देसू मलकाना में बाइक सवार युवक को 12 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य तस्कर को भी काबू कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया पकड़े गए युवक की पहचान भाला सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी रोड़ी के रूप में हुई है। वहीं मुख्य तस्कर की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी देसू मलकाना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक प्रीतम सिंह की टीम गश्त के दौरान कांलावाली से देसू मलकाना की तरफ निर्माणाधीन सड़क पर जा रही थी। नहर पुल के पास गांव देसू मलकाना की ओर से एक युवक अपने मोटरसाइकिल की टंकी पर प्लास्टिक का थैला लेकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक ने नहर पार करने के साथ ही बाइक नहर की कच्ची पटरी की ओर मोड दी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक का पीछा कर मोटरसाइकिल सहित युवक को काबू कर लिया। जब प्लास्टिक का थैले की जांच की तो उसमें 12 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह चूरापोस्त मनप्रीत सिंह निवासी देसू मलकाना से लेकर आया है। पुलिस ने युवक की निशानदेही के आधार पर मुख्य तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कालांवाली थाने में मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेगी और नशे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें