फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या

Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली। डबवाली में शनिवार शाम सरेआम गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उन्हें तलाश रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अलीकां निवासी 26 वर्षीय संदीप कुमार शनिवार को किसी काम से डबवाली आया था। बताया गया है कि देर शाम वह डबवाली से घर लौटने के लिए बस स्टैंड रोड पर जा रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। इस कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें