फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में यूजी कोर्स में दाखिलों के लिए अब 23 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने विद्यार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय के अंदर चल रहे यूजी कोर्सेज के दाखिलों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 20 से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश गहलावत ने बताया कि विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के 8 पाठ्यक्रमों तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज में चल रहे 6 पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस के संदर्भ में दाखिला शेड्यूल की अंतिम तिथि 19 सितंबर होगी। जबकि काउंसलिंग शेड्यूल में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। पहली काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी, दूसरी 27 अगस्त को तथा तीसरी काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी। इसके अतिरिक्त 3 सितंबर को 12 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग का प्रावधान रहेगा तथा 01 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष की मांग पर तथा छात्रों के हित को देखते हुए पांच वर्षीय बीएएलएलबी की सीटों को 60 से बढ़ाकर 120 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें