फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के जल संकट का स्थायी समाधान करेगी यमुना-घग्गर लिंक नहर : सैलजा

Tue, 06 May 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को पत्र भेजकर यमुना-घग्गर लिंक नहर को प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जल संकट के स्थायी समाधान के लिए यमुना-घग्गर लिंक नहर का निर्माण किया जा सकता है।
यहां जारी बयान में सांसद ने बताया कि हरियाणा के जल संकट भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों एक साजिश के तहत हरियाणा के हितों पर कुठाराघात कर रहीं हैं। इसी कारण दोनों राजनीतिक दल प्रदेश में जल संकट पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि जनता पानी के लिए तरस रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप कर हरियाणा को उसके हक का पानी दिलाना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा में जल संकट पैदा किया है। उसके स्थायी समाधान की जरूरत है। इस विवाद को अदालत से सुलझाने में देरी होगी। तब तक प्रदेश की जनता को प्यासा नहीं छोड़ा जा सकता।
सांसद ने कहा कि पंजाब को हरियाणा का पानी रोकने का कोई हक नहीं है, क्योंकि भाखड़ा के पानी के लिए पंजाब ने केवल रास्ता दिया है। रास्ता देने वालों को पानी रोकने कोई हक नहीं है। केंद्र सरकार को इस विवाद में हस्तक्षेप कर इसका समाधान करना चाहिए, क्योंकि भाखड़ा नांगल बांध का प्रबंधन देखने वाला बीबीएमबी केंद्र के अधीन है।
विज्ञापन

बॉक्स
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यमुना-घग्गर लिंक नहर अंबाला से सिरसा तक बननी चाहिए। इससे कैथल, जींद, फतेहाबाद आदि जिलों में जल असमानता, सिंचाई की कमी और लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाया जा सकता है। यमुना और घग्गर नदियों के बीच एक लिंक नहर का निर्माण राज्य के इन क्षेत्रों के लिए जीवनदायी सिद्ध हो सकता है। ऐतिहासिक और भूवैज्ञानिक प्रमाण यह दर्शाते हैं कि प्राचीन सरस्वती नदी के रूप में मानी जाने वाली घग्गर नदी और यमुना के बीच जल-संबंध रहा है। इस पर आधारित लिंक नहर कृषि को स्थायी जल स्रोत देगी। इससे बाढ़ नियंत्रण, ग्रामीण जीवन सुधार और वर्षा पर निर्भरता में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें