फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा का पानी रोकने के विरोध में इनेलो का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में इनेलो के प्रदर्शन में फ्रंट लाइन पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा का पानी रोकने के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने मंगलवार को लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इनेलो कार्यकर्ताओं ने डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य चौटाला ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार वास्तव में हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के प्रति गंभीर है, तो उसे पंजाब के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें इस गंभीर मसले पर उदासीन बनी हुई हैं।
विज्ञापन

आदित्य चौटाला ने कहा कि हरियाणा भाखड़ा बोर्ड से अलग हो गया, लेकिन अब तक न केंद्र सरकार ने कोई बातचीत की और न ही कारण पूछा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में पानी की किल्लत का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टैंकर 700-800 रुपये में खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, पूर्व जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बैनीवाल, अभय सिंह खोड, मंदर सरां, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा देवी, कुलदीप गोदारा, बार एसोसिएशन सिरसा के प्रधान गंगाराम ढाका आदि मौजूद थे।
::::::::::::::::::::::::::
इनेलो लड़ेगी लंबी लड़ाई: जस्सा
इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर असंवैधानिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने चेताया कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो इनेलो को बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::::::





कांग्रेस-भाजपा पर भी साधा निशाना
जस्सा ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में एसवाईएल नहर के जरिए पानी लाने के लिए भरपूर प्रयास किए थे। उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा की पैरवी की थी और दो बार एजेंसियों को निर्देशित करवाया। इसके बाद आई कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

सिरसा में इनेलो के प्रदर्शन में फ्रंट लाइन पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें