फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले को मनोहर सौगात, 181 करोड़ की 80 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Thu, 07 Mar 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय में वीरवार को विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ पंचकुला से मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सुनीता दुग्गल रहीं। जिसमें 181 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं की मनोहर सौगात शामिल हैं। वहीं सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल को उद्घाटन व शिलान्यास को लेकर बेहतर बताया। लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने सिरसा जिला व लोकसभा क्षेत्र को विभिन्न परियोजनाओं के रूप में मिली करोड़ों रुपयों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया व क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनमें जिले में 32 परियोजनाओं का उद्घाटन व 48 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा व स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि रानियां में राजकीय कॉलेज का उद्घाटन और डिंग में राजकीय कॉलेज की आधारशिला रखी गई है।
लोकसभा क्षेत्र फतेहाबाद में 100 करोड़ की लागत से जेल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हैप्पी अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का भी शुभारंभ किया है, जोकि अंत्योदय की दिशा में एक ओर बड़ा कदम है। योजना के तहत एक लाख रुपये की आमदनी वाले परिवार साल में एक हजार किलोमीटर तक की यात्रा बसों में नि:शुल्क कर सकेंगे। हिसार कोटा एक्सप्रेस के विस्तार से खाटू श्याम के भक्तों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के विकास की गति को और अधिक बढाएंगी। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षों में हरियाणा के हर क्षेत्र का बिना भेदभाव के समान विकास हुआ है। सरकार द्वारा क्रियांवित की गई योजनाओं का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, प्रदीप रातुसरिया के अतिरिक्त हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती, उपायुक्त आरके सिंह, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल व एसडीएम राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

27.17 करोड़ रुपये की लागत से इन 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
- राजकीय कन्या महाविद्यालय का नया भवन बनेगा 16 करोड़ 39 लाख 79 हजार रुपये से।
- गांव अलीकां, फुल्लो, रामगढ, देसुजोधा, गोदिकां, संतनगर, भुर्टवाला, मोचीवाली, जोधकां, पिपली, चोरमार खेड़ा, जगमालवाली, गदराणा, बालासर, खैरकां, खारियां कलां, भुर्टवाला प्रथम, भंभूर में निर्मित 10 करोड़ 15 लाख 15 हजार रुपये की लागत से मॉडल तालाब का लोकार्पण किया।
- गांव किराड़कोट, शेखुपुरिया, जंडवाला बिश्रोइयां, भावदीन, बेगू, हंजीरा, अरनियांवाली, गुढियाखेड़ा, अभोली, ओटू व फतेहपुरिया में मॉडल प्ले स्कूल को 24.77 लाख रुपये की लागत से अपग्रेडेशन के कार्य पूरा होने उपरांत उद्घाटन किया गया।
154.13 करोड़ रुपये की लागत से इन 48 विकास कार्यों का शिलान्यास
- 15 करोड़ 64 लाख 53 हजार रुपये की लागत से गांव जगमालवाली, घोड़ांवाली व देसूजोधा में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे।
- 70 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपये की लागत से जिला के विभिन्न गांवों की सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
- 28 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से गांव डिंग मंडी में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण किया जाएगा।
- 7 करोड़ 87 लाख 16 हजार रुपये की लागत से गांव अबूशहर, अहमदपुर दारेवाला, गोदिकां, कालूआना, रुपाणा बिश्रोयां, तेजाखेड़ा, लखुआना, मुन्नांवाली, राजपुरा, राजपुरा माजरा, रामगढ़ में बनने वाले ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे।
- 3 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से रानियां में नए खंड कार्यालय भवन का निर्माण होगा।
- एक करोड़ 52 लाख 27 हजार रुपये की लागत से गांव रामपुरा बिश्रोइयां में खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
- 19 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से गांव अबूबशहर, देसूजोधा, मसीतां, गंगा, गोबिंदपुरा, ओढां, पन्नीवाला मोटा, चक्कां, बाहिया, खैरेकां, लोहगढ, मंगाला, बणी, नाथूसरी कलां, ढुकड़ा व अरनियांवाली में फिरनी बनाई जाएगी।
- चार करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से गांव बाजेकां, कोटली व मोचीवाला में बनने वाले मॉडल तालाब बनाए जाएंगे।
- दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पंचायती राज विभाग द्वारा गांव बणी, साबुआना से भरोखां रोड़ से रीपुदमन की ढाणी तक, गांव ढाणी सुभाष मास्टर से गांव गंगा अबूबशहर रोड़, गांव हेबुआना में बनने वाले आईपीबी व ड्राई ब्रिक्स रास्तों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें