फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धौलपालिया में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऐलनाबाद के गांव धौलपालिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतका के भाई महेश कुमार ने कहना है कि उसकी बहन की उसके पति, देवर, सास-ससुर ने हत्या की है। आत्महत्या का सिर्फ यह सब ड्रामा रचा गया है। ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बहन को तंग करते थे। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही हत्या और आत्महत्या की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ की तहसील नोहर के गांव असरजाना निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह पेशे से हलवाई है। उसकी वहन सुलोचना उर्फ शीला का विवाह मुकेश और कविता का विवाह दिनेश निवासी धौलपालिया के साथ पांच मार्च 2018 को हुआ था। सुलोचना की साढ़े चार साल की बेटी है। विवाह के कुछ समय बाद ही सुलोचना व कविता के पति मुकेश व दिनेश और उसके माता-पिता दहेज के लिए तंग करने लगे। मुकेश व दिनेश उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हो चुकी थी। महेश ने कहा कि करीब एक महीने पहले वह किसी काम से ऐलनाबाद आया था। तब सुलोचना व कविता से मिला था। उन्होंने बताया था कि मुकेश व दिनेश दोनों बहनों को आपस में बातचीत नहीं करने देते है और मारपीट करते है। ये हमें मार देंगे। इस पर उसने दोनों समझाया कि सब ठीक हो जाएगा। 22 जुलाई को ताऊ महेन्द्र को मुकेश व दिनेश के पिता महेंद्र ने फोन करके बताया कि सुलोचना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महेश ने बताया कि जब वह अपने पिता, ताऊ महेन्द्र व अन्य परिजनों के साथ बहन के ससुराल पहुंचे। यहां शीला को शव देखने से ही पता लग रहा था कि उसने आत्महत्या नहीं की है। महेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुलोचना को उसके पति मुकेश, देवर दिनेश और उसके माता-पिता ने मारा है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही हत्या और आत्महत्या की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें