फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एपस्टिन फाइल्स की जांच के लिए महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 09 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में रविवार देर शाम को एपस्टिन फाइल्स की जांच की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार यह कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में अनेक महिलाओं ने एपस्टिन फाइल्स में शामिल भारतीय नेताओं की भूमिका की जांच कराने की मांग की। महावीर कॉलोनी से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक निकाले गए इस कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि इस फाइल में कुछ घिनौने कृत्यों का जिक्र है, जिनमें भारतीय राजनीति के कुछ दिग्गजों की भूमिका होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में देशवासियों के सामने संबंधित नेताओं की भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कैंडल मार्च में कृष्णा भांभू, अंगूरी देवी वर्मा, पुष्पा नारंग, कमलेश संधु, सुमित्रा देवी, रानी देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, ओमवती और मधु सहित महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें