फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद फीडर में छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। लोहगढ़ गांव के पास से सरहिंद फीडर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में ससुरालजनों पर मारपीट और तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस का दी शिकायत में मृतका की मां रानी कौर ने बताया कि उसकी बेटी शोभा रानी का पति थाना राम नशे करता है। इसके चलते अकसर घर में क्लेश रहता था। थानाराम नशा करने के बाद उसकी बेटी से मारपीट करता था। इस कारण शुक्रवार को उसकी बेटी ने सरहिंद फीडर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने महिला के शव को नहर से बाहर निकाल कर थाना राम के घर पर ले गए। रानी कौर ने बताया कि बिचौलिए ने उनके घर आकर बताया कि उसकी बेटी शोभा को थानाराम ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जब वह और शोभा के चाचा बिंद्रपाल लोहगढ़ पहुंचे तो देखा तो घर के आंगन में शोभा रानी का शव पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार न किए जाने तक शव लेने से इन्कार कर दिया। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद करीब दोपहर 3.40 बजे पर परिजन शव को किलियांवाली ले गए। यहां पर मृतका का दाह संस्कार किया गया। जांच अधिकारी मदनलाल ने रानी कौर के बयानों के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें