फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में सुनेंगे 199 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। इस दौरान अभी तक 199 शिकायतें रिकार्ड में दर्ज की गई हैं। इनमें अधिक संख्या में शिकायतें पुलिस विभाग और सिंचाई विभाग के साथ साथ बीपीएल कार्ड बनाने संबंधित हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़के, खाल पक्के करवाने और अन्य समस्याएं शामिल है।
विज्ञापन

जनता दरबार में एक ओर ऐलनाबाद में कॉलेज की मांग उठाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी ओर डबवाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की शिकायत भी मुख्यमंत्री सुनेंगे।
जनता दरबार से पहले ही प्रशासन के पास शिकायतों का अंबार लग चुका है। 199 शिकायतों की सूची प्रशासन की ओर से तैयार कर ली है, हालांकि इनमें से कई शिकायतों का समाधान करने का अधिकारियों ने अपने स्तर पर करने का प्रयास भी किया है। अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही 57 शिकायतों का समाधान करवाए जाने का दावा भी किया है। इसे सूची में लिखा भी है। ऐसे में अभी भी करीब 150 शिकायतें ऐसी हैं जिस पर मुख्यमंत्री अपना फैसला सुनाएंगे। इसका अलावा मौके पर आने वाली शिकायतें भी मुख्यमंत्री सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें