फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर महिला से मारपीट व छेड़छाड़, लोगों को आता देख भाग गए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चोपटा के बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठी महिला से तीन युवकों ने मारपीट व उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला उनके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवक मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह किसी काम से चोपटा आई हुई थी। वह बस स्टैंड पर बैठकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां एक युवक आया और उसे परेशान करने लग गया। युवक ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने कहा कि तुम्हारा फोन दे दो उसमें डायल करके देती हूं। इस पर युवक ने उसे अपना मोबाइल फोन दे दिया। महिला ने वह फोन एक लिफाफे में डाल दिया और कहा कि यब उसे थाने में मिलेगा। इस पर युवक ने उसे धक्का मारा दिया और लिफाफा छीन लिया। इसके बाद उसने दो दोस्तों को फोन करके मौके पर बुला लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और भद्दी गालियां निकाली। यही नहीं उसका दुपट्टा छीनकर छेड़छाड़ का प्रयास किया, लेकिन उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर तीनों वहां से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें