फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिकंदर उर्फ नोलिया हत्याकांड में आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजी जेल

Mon, 31 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी महिला।  - पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
डबवाली। चर्चित सिकंदर उर्फ नोलिया मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान पूजा उर्फ अंगूरी देवी निवासी उत्तम नगर वार्ड नंबर-1 के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 29 मई को प्रेम नगर में वार्ड 15 निवासी सिकंदर उर्फ नोलिया की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की माता के बयान के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पूजा उर्फ अंगूरी देवी को डबवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें