फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहीदांवाली में बिना लाइसेंस चल रहे गोदाम से 17 बॉक्स पटाखे बरामद

Sun, 25 Oct 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर बिक्री के लिए रखा था पटाखों का सामान, गोदाम मालिक गिरफ्तार : एसपी दीपक सहारन
विज्ञापन


फोटो - 20

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली के त्योहार से पहले सिरसा पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार पर शिकंजा कसा है। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने रविवार को गांव शहीदांवाली की ढाणी में दबिश दी। इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस चल रहे एक गोदाम से 17 बड़े गत्ते के बॉक्स पटाखे बरामद हुए हैं।
पुलिस ने गोदाम मालिक कंवर भान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीआईए ऐलनाबाद की टीम शनिवार रात गांव मल्लेकां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कंवर भान ने पटाखों की नई दुकान और गोदाम बना रखा है। यह गोदाम मोडियाखेड़ा रोड पर उसके मंजूरशुदा गोदाम से करीब एक किलोमीटर दूर था।
इस गोदाम को चलाने के लिए उसके पास कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शहीदांवाली की ढाणी में स्थित गोदाम पर छापा मारा।

नहीं पेश कर सका कोई दस्तावेजतलाशी के दौरान पुलिस को पटाखों से भरे 17 बड़े गत्ते के बॉक्स मिले। पुलिस ने गोदाम मालिक से पटाखे रखने और बिक्री संबंधी लाइसेंस मांगा। कंवर भान कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिवाली के मद्देनजर अभियान
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी के तहत केस दर्ज किया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पटाखे कहां से लाए गए थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धंधे में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें