फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा रघुआना

Wed, 01 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव रघुवाना में नगर कीर्तन की अगुवाई करते सिख श्रद्धालु।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडागुढ़ा।। गांव रघुवाना में ग्रामीणों ने गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से गुरु गोबिंद सिंह जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। पूरा गांव जो बोले-सो निहाल के नारों से गूंज उठा।

पालकी के साथ-साथ गुुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे। नगर कीर्तन को लेकर गांव की गलियों व मुख्य मार्गों की सफाई की गई। इस दौरान तख्त श्री दमदमा साहिब से पहुंची गत्तका पार्टी ने अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाए। ढाडी जत्थे से सुखचैन सिंह शीतल ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। ज्ञानी जगदीप सिंह रल्ला के जत्थे ने गुरवाणी का पाठ करते हुए कहा कि हमारे गुरुओं ने धर्म व दस्तार की रक्षा करते हुए किसी भी हाल में दस्तार की शान को बनाए रखा।
विज्ञापन


नगर कीर्तन गांव के गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा से शुरू हुआ और गांव की मुख्य चौपाल, बस स्टैंड व विभिन्न गली-मोहल्लों से हो कर गुजरा। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय-लंगर का प्रबंध भी किया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा जीत सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में अखंड पाठ शुरू किए गए हैं। इनका भोग 10 जनवरी को डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्गों पर चलते हुए पंथ का सम्मान करते हुए समाजसेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें