फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुश पकड़ो अभियान ठप, टीम पर पशु क्रूरता का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वायरल वीडियो में पूंछ पकड़कर नंदी को गाड़ी में चढ़ाता कर्मचारी। स्रोत : वीडियोग्रेब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान एक बार फिर ठप हो गया है। गोरक्षा दल ने पशु पकड़ो टीम के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत देकर पशु क्रूरता एक्ट के तहत कार्रवाई करने मांग की है। गोरक्षक ने यह शिकायत 12 दिसंबर को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर 26 दिसंबर को एसपी विक्रांत भूषण से मुलाकात कर उन्हें शिकायत दी। इसके बाद इस मामले में जांच शुरू हुई है। वहीं नगर परिषद ने हिसार से आई पशु पकड़ने वाली टीम को अवकाश पर भेज दिया है।

यह सारा मामला नगर परिषद की पशु पकड़ो टीम के एक कर्मचारी के सोशल मीडिया पर पशु पकड़ने को लेकर वायरल वीडियो से शुरू हुआ था। इसमें कर्मचारी बता रहा था कि कैसे पशुओं को पकड़ा जाता है। शिकायतकर्ता गोरक्षक पंकज सेन ने बताया कि नगर परिषद की टीम परशुराम चौक के पास टाटा एस पर बिना किसी रैंप के नंदी को चढ़ा रही थी। कर्मचारी नंदी को बुरी तरह से पीट रहे थे। नंदी की पूंछ पकड़कर उसे तीन फुट चढ़ाने की कोशिश की। इस कोशिश में नंदी की पूंछ तोड़ दी और बाद में उसे वहीं छोड़कर दूसरे पशु पकड़ने लगे। इस मामले में 12 दिसंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन






दोपहर तक नगर परिषद में रही पुलिस टीम

बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस की टीम नगर परिषद कार्यालय में इस मामले को लेकर पुलिस की टीम जांच करते हुए नजर आई। वहीं, नगर परिषद की सफाई शाखा के अधिकारी इस मामले में अपना जवाब तैयार करने में लगे रहें। जिससे वह इस मामले में खुद को बचा सके और पशु पकड़ो टीम के अभियान को जारी रख सके।





बॉक्स

शहर में बेसहारा पशुओं की स्थिति

टीम नेपशु पकड़े : 904

बेसहारा पशु स्थिति : 1800 अनुमानित

दुधारू पशुओं की स्थिति : 1200 अनुमानित



:::::::::::::::::::::::::::::::::

ठेकेदार पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप

गोरक्षक पंकज सेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद की टीम ने जिस ठेकेदार को पशु पकड़ने का टेंडर दिया हुआ है, वह किसी नियम का पालन नहीं किया है। नगर परिषद के अधिकारी उसका सहयोग कर रहे हैं। बेसहारा पशुओं के लिए लिफ्ट वाली गाड़ी होनी चाहिए, जिससे पशु आसानी से गाड़ी में चढ़ सके। इस नियम का पालन नहीं हुआ है। छोटी टाटा एस में दो ही पशु जा सकते हैं, उसमें पांच से छह पशुओं को ठूस दिया जाता है। यदि प्रशासन ने इस तरह से काम बंद नहीं किया, तो वह जिला नगर आयुक्त से लेकर सभी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कोर्ट में जाएंगे।



:::::::::::::::::::::::

हमारे पास गोरक्षा सेवा दल के पदाधिकारी ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले में नगर परिषद के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सत्यवान, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::

टीम के खिलाफ गोरक्षा ने शिकायत दी है, इसकी जानकारी हमें मिली है। पुलिस का सहयोग किया जाएगा और जवाब देंगे। पशु पकड़ो अभियान को रुकने नहीं दिया जाएगा। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें