फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विधायक व नेता तो जिलाध्यक्ष ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा (सिरसा)। सिरसा जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने पार्टी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताई है, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल नहीं हुए। जो सदस्य इस बार कार्यक्रम में नहीं आए, उनसे 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बेनीवाल ने आधिकारिक संदेश जारी कर कहा कि कई पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। यह हमारे महान नेताओं के प्रति असम्मान दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और अगर हम अपने नेताओं के बलिदान को सम्मान नहीं देंगे, तो जनता के बीच हमारी साख कमजोर होगी। जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी पार्टी कार्यक्रम या श्रद्धांजलि आयोजन से अनुपस्थित रहना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि दोबारा ऐसी गलती करने वालों पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।





संगठन से बड़ा कोई नहीं : बेनीवाल



बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर अनुशासन और समर्पण के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा संगठन से बड़ा कोई नहीं है, अनुशासन ही हमारी पहचान है। गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान विधायक, नेता कार्यकर्ता नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें