कालांवाली।गांव में खोली गई जिम पर अभ्यास करते हुए युवक । संवाद
कालांवाली। गांवों को नशे की दलदल से निकालने व युवाओं को एक नई दिशा देने के लिए कनकवाल में स्थित (रिफाईनरी) एचएमईएल की तरफ से शुरू किए गए प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। युवाओं की सेहत को मुख्य रखकर पंजाब हरियाणा के करीब 29 सीमावर्ती गांवों में खोले गए जिम अब युवाओं को नशे से दूर कर सेहत की तरफ कदम बढ़ाने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
इससे गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के आसपास के गांव के करीब 500 से ज्यादा युवा अब सेहत के लिए जिम में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं। यह प्रयास इन गांव की ग्राम पंचायतों व युवाओं के सहयोग से एचएमईएल की तरफ से खोले गए अत्याधुनिक जिम से संभव हो पाया है। यह प्रयास न गांव तिगड़ी में ग्राम पंचायत ने पंचायत भवन में जिम के लिए जगह मुहैया करवाई।
गांव के सरपंच पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि एचएमईएल के जिम खुलने के गांव युवाओं में एक सकारात्मक माहौल दिखने लगा है। इससे युवा अपना खाली समय व्यर्थ गवाने के बजाय उसे अपनी सेहत में लगा रहे हैं। अब तक गांव तिगडी, हस्सू, देसूमलकाना, खोखर, असीर, नौरंग समेत करीब 29 गांव में जिम खोले जा चुके हैं।
इससे पहले इन गांव के युवा रामां या कालांवाली जिम के लिए जाते थे, जिससे उन्हें कई किलोमीटर दूरी तय करनी पडती थी। मगर अब उनके गांव में ही उन्हें अत्याधुनिक जिम खोलकर दिए गए हैं। इन जिम का संचालन गांव के यूथ क्लबों की तरफ स ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया जा रहा है।