फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रशासन न नही सुनी तो व्यापारियों ने उठाया बीड़ा और बदल दी ग्रीन बेल्ट की सूरत

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करते प्रो. गणेशीलाल व भाजपा नेता गोबिंद कांडा
विज्ञापन
सिरसा। अनाजमंडी के पास बनी सालों पुरानी ग्रीन बेल्ट नशेडियों का अड्डा बनी हुई थी। प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अनाजमंडी के व्यापारियों ने स्वयं ग्रीन बेल्ट दुरुस्त करने का बीमा उठाया और लाखों रुपये इक्ट्ठा कर ग्रीन बेल्ट की सूरत बदल दी। ग्रीन बेल्ट को अग्रवाल पार्क का नाम दिया। आज ग्रीन बेल्ट में फव्वारे से लेकर रंग बिरंगे फूल नजर आते हैं। सुबह और शाम के समय महिलाएं और बच्चे घूमते नजर आते हैं।ग्रीन बेल्ट में श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट ने अग्रवाल पार्क में सोमवार रात को कार्यक्रम आयोजित कर 40 वर्ष पुरानी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया। इसके साथ ही प्रतिमा स्थल पर एक रुपया एक ईंट प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या में जयपुर की प्रख्यात गायिका साक्षी अग्रवाल ने पहुंची और भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि किसी काम को करने की ठान ली जाए, तो वह काम अवश्य होता है। श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के सदस्यों ने यही किया है। ग्रीन बेल्ट आज सच में ग्रीन बेल्ट नजर आ रही है। इसके लिए संस्था बधाई की पात्र है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद ने कहा कि सब मिलजुल कर रहो संगठित रहो तभी समाज का उत्थान संभव है। आपसी एकजुटता का ही परिणाम आपके सामने यह खूबसूरत ग्रीन बेल्ट है। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनीष सिंगला, इंद्र सतनालीवाली, ललित जैन, अनिल गनेरीवाला, गौरव गोयल, संजय गोयल, नरेश बणीवाला मौजूद रहे।



श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोतम गोयल ने बताया कि एक साल पहले तक ग्रीन बेल्ट नशेडियों और असमाजिक तत्वों को अड्डा बनी हुई थी। ग्रीन बेल्ट में उनके अतिरिक्त केवल बेसहारा पशु ही नजर आते थे। इस कारण मंडी का सारा माहौल खराब हो रहा था। नगर परिषद व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तब मंडी के लोगों ने मिलकर रुपये एकत्रित किए और ग्रीन बेल्ट को हरा भरा बनाया। ग्रीन बेल्ट में फव्वारा, फुटपाथ, पौधे आदि लगाने का कार्य संस्था की ओर से ही किया गया है। अब यहां पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें