फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम और बिजली मंत्री के गांव में भी जलभराव

विज्ञापन
चौटाला गांव में जलभराव की स्थिति को दिखाते ग्रामीण - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गोरीवाला। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का पैतृक गांव लगातार दो दिन की बरसात के पानी में डूब गया। गांव चौटाला में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव के चारों तरफ पानी लबालब भर गया। गांव की गोशाला व गलियां भी पानी से लबालब भर गई है।
विज्ञापन

इनेलो नेता रवि चौटाला ने कहा कि पिछले 2 दिनों से गांव चौटाला में भारी बारिश होने से गांव की गलियां व गोशाला में जल भराव हो गया है। गांव में पानी की निकासी का ग्राम पंचायत व जिला प्रशासन कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर इसी तरह भारी बारिश होती रही तो गांव चौटाला में बाढ़ जैसे संकट पैदा हो जाएंगे। उन्होंने इस समस्या के बारे में दुष्यंत चौटाला और रणजीत सिंह चौटाला को फोन पर बताना चाहा, लेकिन दोनों ही मंत्रियों ने फोन नहीं उठाया। रवि चौटाला ने दुष्यंत चौटाला और रणजीत सिंह चौटाला पर गांव की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से मांग कि है कि गांव में जल्द ही पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। अगर समय रहते गांव में पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया और आगे आने वाले दिनों में और भारी बारिश हुई तो गांव में बाढ़ का खतरा बन सकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते गांव चौटाला में पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया तो आने वाले दिनों में वह ग्रामीणों के साथ मिलकर रोड जाम जैसे कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें